Explore

Search

March 22, 2026 12:01 pm

महाराजगंज : डीएम का जनसुनवाई कार्यक्रम आठ को

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज : महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आठ जनवरी को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता का जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डीएम आमलोगों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी बिंदु कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रखंड के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, उप प्रखंड प्रमुख, महाराजगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, सभी पंचायतों के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि एवं आम जनता भाग ले सकते हैं। इस जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर