Explore

Search

August 5, 2026 7:15 pm

हसनपुरा : अवैध बिजली जलाने के मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सीवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध बिजली जलाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रघुनाथपुर शाखा के जेई अमित मौर्य ने सैदपुरा निवासी दिनेश सिंह के खिलाफ अवैध रूप से बिजली जलाने का मामला दर्ज कराया, जिसमें 13,868 रुपये का नुकसान बताया गया। इसके अलावा, जेई सतीश कुमार ने हसनपुरा के शेखपुरवा निवासी रामबचन राम पर 9,193 रुपये और भगवती साह पर 18,911 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर