Explore

Search

May 2, 2026 8:28 am

भगवानपुर हाट : विद्यालयों में आयोजित मशाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को खेल सप्ताह के तहत मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर दिघरी के प्रधानाध्यापक मनिंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर दो से नौ जनवरी तक खेल सप्ताह के तहत विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें लंबी कूद, ऊंची कूद, फुटबॉल, क्रिकेट थ्रो, कबड्डी आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का महत्व बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनकी मानसिक क्षमता को भी उजागर करने में है। जिन बच्चों का चयन विद्यालय स्तर पर होगा, उन्हें सीआरसी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित बच्चे बीआरसी और जिला स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर चयनित होने वाले बच्चे राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इसके अलावा, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय भगवानपुर सारीपट्टी, प्राथमिक विद्यालय सारीपट्टी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर