✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी सात जनवरी को प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी शहर में लगे बैनर-पोस्टर को हटाने में लगे हुए थे। इस क्रम में दारोगा प्रसाद राय कॉलेज के पास बैनर-पोस्टर हटाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग मारपीट पर उतर आए।
हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर नगर परिषद के एक कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायल कर्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

