Explore

Search

July 3, 2026 6:35 pm

सिवान : बिहार बंद को लेकर जंक्शन पर अलर्ट रही आरपीएफ व जीआरपी की टीम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी द्वारा शुक्रवार को आहूत बिहार बंद के मद्देनजर सिवान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट रहीं। प्रदर्शनकारियों को जंक्शन परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बंद के दौरान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, जिला प्रशासन और रेल थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार, जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में जंक्शन की सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रूप से निगरानी और गश्त जारी रही।

सुरक्षा उपायों की वजह से जंक्शन पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और रेल परिचालन आम दिनों की तरह सुचारू और निर्बाध रूप से जारी रहा। यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर