Explore

Search

August 5, 2026 3:33 pm

गुठनी : बैठक में रामजानकी मार्ग में कम मुआवजे को लेकर जनहित याचिका दायर करने पर विमर्श – गुठनी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को रामजानकी मार्ग में अधिग्रहण होने वाले भूमि के रैयतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कमोद नारायण सिंह ने की। इस बैठक में बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे की राशि को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया और इस विषय पर रैयतों से विचार विमर्श किया गया। बैठक में अधिकांश लोगों ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पूर्व सड़क किनारे की भूमि खरीदी थी, जबकि कुछ रैयत ऐसे भी हैं जिनके पूर्वजों से प्राप्त खतियानी भूमि भी रामजानकी मार्ग में अधिग्रहण की सूची में आ सकती है, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। पूर्व प्रमुख कमोद नारायण सिंह ने बताया कि वर्तमान में रजिस्ट्री फीस में काफी वृद्धि हो चुकी है, जबकि सरकारी दर वही पुरानी बनी हुई है, जिससे रैयतों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में जमीन की रजिस्ट्री जिस दर से की जा रही है, उसका एक चौथाई भी मुआवजे के रूप में नहीं मिल रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर