Explore

Search

June 20, 2026 10:47 am

असांव : पत्थर से बनी विष्णु भगवान की मूर्ति की चोरी – असां

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

असांव थाना क्षेत्र के असांव गांव के उत्तरवार टोला स्थित एक कर्कटनुमा घर से बुधवार की रात चोरों ने काला पत्थर से बनी प्राचीन भगवान विष्णु की प्रतिमा की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और काले पत्थर से बनी भगवान विष्णु की मूर्ति गायब थी। मूर्ति चोरी की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और असांव थाना को सूचना दी। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली और एसडीपीओ को सूचित किया। तत्पश्चात, मैरवा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान, इंस्पेक्टर अब्दुल मजीद, थानाध्यक्ष रवि कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि भगवान विष्णु की मूर्ति असांव के उत्तरवार टोला निवासी मनोज यादव के कर्कटनुमा घर में रखकर पूजा अर्चना की जाती थी। चोरों ने रात के समय घर का ताला तोड़कर मूर्ति की चोरी की।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर