Explore

Search

August 5, 2026 7:16 pm

दरौंदा : बाडी बिल्डर को किया गया सम्मानित – दारौंदा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने गुरुवार को दारौंदा प्रखंड के बालबंगरा निवासी बाडी बिल्डर सुमित शर्मा को अंगवस्त्र और माला पहनाकर तथा मिठाई खिला सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सुमित शर्मा को बिहार और जिले का नाम रौशन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। हैप्पी यादव ने कहा कि सुमित शर्मा ने बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर पंजाब 2024 का खिताब जीतकर अपनी कड़ी मेहनत का लोहा मनवाया है। उन्होंने युवाओं को यह संदेश दिया कि वे नशे से दूर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं, और इसके लिए उनके अंदर जोश और जूनून होना चाहिए। इस कार्यक्रम में पिंटू यादव, धर्मेंद्र यादव, भाजयुमो प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर