✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच की वार्ड पार्षद कलावती देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने भतीजे और देवरानी पर एक लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों ने कमरे के दरवाजे की चाबी चुराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वार्ड पार्षद ने देवरानी आरती देवी, अंकित कुमार, आकाश कुमार, शैलेश कुमार, और मिथिलेश कुमार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि 31 दिसंबर को थाना द्वारा मामले की जांच की गई, लेकिन आरोपितों ने मामले को रफा-दफा करने की धमकी दी, और कहा कि अगर मामला नहीं सुलझा, तो वे पति और पुत्र को जान से मार देंगे।
थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपितों ने इन आरोपों को निराधार बताया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

