Explore

Search

July 3, 2026 7:49 pm

सिवान : सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र के सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान छपरा जिले के मशरक निवासी राजू कुमार, अखिलेश यादव और तारकेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अमलोरी स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

घटना में घायल तारकेश्वर यादव की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्वजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। अन्य दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए स्वजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर