Explore

Search

July 3, 2026 8:03 pm

सिवान : बाइक की टक्कर से युवती घायल

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें बाइक की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवती की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी मंजू कुमारी के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब मंजू स्कूल से अपने घर लौट रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। युवती ने बताया, “मेरे एक पैर में गंभीर चोट आई है।”

दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर