Explore

Search

April 10, 2026 10:03 pm

सिवान : किशोरी को गोली मारने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सिसवन ढाला के समीप 1 जनवरी की शाम 17 वर्षीय निधि कुमारी को बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल निधि को स्वजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।

नगर थाना पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लक्ष्मीपुर निवासी राजू कुमार, सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर निवासी रूपेश कुमार, सिसवन ढाला निवासी रिशु सिंह और रोहित कुमार, तथा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगारपट्टी निवासी रोहित तिवारी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक जिंदा गोली, दो खोखा और एक कार भी बरामद की है।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि फायरिंग के दौरान गोली निधि कुमारी को लग गई थी। निधि के भाई श्रवण कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। छानबीन और छापेमारी के दौरान सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया कि गोली आपसी रंजिश में चलाई गई थी, लेकिन वह निधि को लग गई।

स्वजन और ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। स्वजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर