Explore

Search

March 22, 2026 8:48 am

हुसैनगंज : संदेहास्पद स्थिति में गोरखपुर में युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी वीरेंद्र साह उर्फ टीमल साह (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में 31 दिसंबर को गोरखपुर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर रात जब उनका शव गांव पहुंचा, तो स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र साह अपने कुछ साथियों के साथ गोरखपुर गए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत के बाद सभी साथी होटल से फरार हो गए, शव को वहीं छोड़कर। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घटना की सूचना वीरेंद्र के स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन गोरखपुर पहुंचे और बुधवार देर रात शव को लेकर घर लौटे।

मृतक के परिवार के सदस्य उनकी मौत को लेकर गहरा शक जता रहे हैं। उनका मानना है कि उनके साथियों की भूमिका संदिग्ध है। वीरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई की मौत आठ-नौ साल पहले एक दुर्घटना में हो चुकी थी। वीरेंद्र की पत्नी और बच्चों पर अचानक आई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, वीरेंद्र का स्वभाव मिलनसार था और उनकी अचानक हुई इस रहस्यमय मौत से पूरा गांव शोक में है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर