Explore

Search

April 10, 2026 10:02 pm

मदरसा बोर्ड ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश तालिका में थी कमियां

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने 2025 के लिए अपना एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, जिससे मदरसा से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। यह कैलेंडर मदरसा बोर्ड के प्रशासक बैधनाथ यादव (IAS), बोर्ड के सेक्रेटरी अब्दुस्सलाम अंसारी और परीक्षा नियंत्रक नुरूल इस्लाम द्वारा जारी किया गया। इसके साथ ही, मदरसा के शिक्षकों के बीच छुट्टियों को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई है, जो पहले शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर से पैदा हुई थी।

मदरसा बोर्ड द्वारा छुट्टियों का परंपरागत तरीका हमेशा मदरसा के शिक्षकों और छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया जाता रहा है। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने पहली बार मदरसा के लिए कैलेंडर जारी किया था, जिससे मदरसा से जुड़े शिक्षक और अन्य लोग भ्रमित हो गए थे। यह छुट्टियां उनके लिए अपरिचित थीं और मदरसा बोर्ड द्वारा निर्धारित छुट्टियों से बिल्कुल अलग थीं। इस पर ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ ने अपनी आवाज उठाई और मांग की थी कि अवकाश तालिका मदरसा बोर्ड ही जारी करे, न कि शिक्षा विभाग।

ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना इमरान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस असमंजस को दूर कराने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पुराने एकेडमिक कैलेंडर की तरह ही छुट्टियां दी जाएं, जो मदरसा बोर्ड द्वारा निर्धारित होती थीं, क्योंकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में कई कमियां थीं। मौलाना इमरान ने यह भी कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास था अवकाश तालिका की कमियां दूर होंगी।

मौलाना इमरान

 

मदरसा बोर्ड ने अब इन समस्याओं का समाधान करते हुए 2025 के लिए नया अकैडमिक कैलेंडर जारी किया है, जिसमें सभी की मांगों को ध्यान में रखा गया। इस पर मौलाना इमरान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षामंत्री का धन्यवाद किया, साथ ही मदरसा बोर्ड के प्रशासक बैधनाथ यादव, सेक्रेटरी अब्दुल सलाम अंसारी औरपरीक्षा नियंत्रक नुरूल इस्लाम का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब तक मदरसा बोर्ड में ऐसे संवेदनशील लोग रहेंगे, तब तक मदरसा सुरक्षित रहेगा और यहां के छात्रों के हक में कोई कमी नहीं आएगी।

मौलाना इमरान ने बोर्ड के प्रशासक बैद्यनाथ यादव के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि एक आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में मदरसा बोर्ड का संचालन होना एक अत्यंत सुखद और प्रेरणादायक बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बैद्यनाथ यादव के मार्गदर्शन में मदरसा बोर्ड में कई महत्वपूर्ण सुधार होंगे, जो मदरसा शिक्षा को और अधिक सशक्त और प्रभावशाली बनाएंगे।

इसके साथ ही, मौलाना इमरान ने मदरसा बोर्ड को इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया कि इस बार छुट्टियों की सूची में दीपावली और छठ की छुट्टियों का भी इजाफा किया गया है, जो कि मदरसा बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर