Explore

Search

March 15, 2026 8:09 pm

गुठनी के युवक की यूपी में सड़क दुर्घटना में मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी (सिवान): उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के सहला पीपल गांव के समीप सोमवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में गुठनी के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी सविनय शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना में विकास के मित्र श्रवण कुमार शर्मा भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, विकास और श्रवण दोनों बाइक से दवा लेने के लिए देवरिया के सलेमपुर गए थे। दवा लेकर वे वापस लौट रहे थे, तभी सहला पीपल के पास सामने से आ रही तेज गति की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना सलेमपुर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने खून से लथपथ दोनों घायलों को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विकास कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रवण को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गई, और पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने शव का दाह संस्कार किया।

विकास की मां मुन्नी देवी, बहन निशा कुमारी, आकृति कुमारी, भाई आकाश कुमार सहित अन्य परिवारजन इस दुखद घटना से शोक में डूबे हुए हैं। विकास के पिता सविनय शर्मा जो विदेश में रहते हैं, अपने बेटे की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर