Explore

Search

April 10, 2026 11:51 pm

सिवान : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सहोदर भाई घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी मोड़ पर मंगलवार की सुबह एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सराय थाना क्षेत्र के चांप गांव निवासी राहुल कुमार और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। दोनों सहोदर भाई हैं।

इस दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया, लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मंगलवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां गोपालगंज जा रहे थे। इसी दौरान बैसाखी मोड़ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर