Explore

Search

April 10, 2026 11:51 pm

सिवान : टीबी मुक्त पंचायत के लिए छह इंडिकेटरों पर किया जा रहा है कार्य: डा. अनिकुमार सिंह

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को टीबी मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रवि रंजन ने बताया कि कुमकुमपुर पंचायत के मुखिया छोटे लाल चौधरी ने छह, मोलनापुर पंचायत के मुखिया रंजीत प्रसाद ने दो, जबकि सूर्यपुरा पंचायत की मुखिया शांति देवी ने चार टीबी रोगियों को गोद लिया है।

इन सभी रोगियों के बीच निक्षय मित्रों द्वारा पोषण पोटली वितरित की गई है। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यक्ष्मा उन्मूलन के लिए पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

टीबी मुक्त पंचायत के लिए छह सूचकों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से टीबी की जांच दर 50 प्रति हजार से अधिक और टीबी नोटिफिकेशन दर 2 प्रति हजार से कम होना अनिवार्य है। इन सूचकों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए टीबी उन्मूलन की योजना पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में कुमकुमपुर, मोलनापुर, और सूर्यपुरा पंचायत के मुखिया के साथ प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सरफराज अहमद, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक (एसटीएस) ललन कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) नवाज शरीफ, एएनएम श्वेता कुमारी सहित कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर