✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा निरस्त कराने हेतु अभ्यर्थियों के पक्ष में आइसा, भाकपा माले और नौजवान इंकलाबी सभा द्वारा सोमवार को आयोजित बिहार बंद को लेकर सिवान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम अलर्ट रही। प्रदर्शनकारियों को जंक्शन पर घुसने नहीं दिया गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार बंद को लेकर जंक्शन और इसके आसपास के स्टेशनों, जैसे मैरवा, जीरादेई, सिवान कचहरी, और अमलोरी सरसर पर संयुक्त रूप से निगरानी और गश्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी स्टेशन रोड से जंक्शन की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल और रेल थाना की टीम ने समझा कर मुख्य सड़क से समाहरणालय की ओर भेज दिया। जंक्शन पर बंद का कोई असर नहीं हुआ और किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं हुआ।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

