Explore

Search

April 11, 2026 1:27 am

सीवान : दो मोहल्लों के लोगों के बीच मारपीट व फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: महादेवा थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ पर 29 दिसंबर की दोपहर ठेला लगाने को लेकर दो मोहल्लों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद के बाद मारपीट हुई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शरारती तत्वों ने नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार पोखरा मोहल्ले में पहुंचकर सात से आठ राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष ने चार लोगों को नामजद किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने दस लोगों को।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपित नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार पोखरा निवासी परवेज, सरफराज, मोहम्मद राजा और महादेवा थाना क्षेत्र के चकिया निवासी मोहम्मद शाहिद हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

महादेवा थाना क्षेत्र के चकिया निवासी शारिक अली ने प्राथमिकी में बताया कि 29 दिसंबर को वह अस्पताल रोड किसी काम से गया था। सुफिया नर्सिंग के पास परवेज अली, मोहम्मद सरफराज, मो. राजा, वार्ड पार्षद जानू और 15 अज्ञात लोग हथियार और डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने शारिक से पूछताछ की और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान परवेज अली ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की, जिससे गोली शारिक के हाथ में लग गई।

वहीं, दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड निवासी परवेज अली ने प्राथमिकी में कहा कि 29 दिसंबर को वह अपने मोहल्ले में था। तभी महादेवा थाना क्षेत्र के चकिया निवासी मो. खालिद, मो. रेहान अली, अशफाक अली, वसीम, अलतफस, मो. शाहिद, टुकनी उर्फ साहिल, शारिक, मो. नसीम और शमीम पूर्व के विवाद के समाधान के लिए पहुंचे थे। मामले को शांत करने की कोशिश हुई, लेकिन इसके बाद साढ़े एक बजे सभी ने फल का ठेला पलट दिया। मो. खालिद ने पिस्टल से फायरिंग की, जिससे परवेज घायल हो गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर