Explore

Search

March 22, 2026 1:28 pm

महाराजगंज में भारी मात्रा में शराब बरामद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान)। अनुमंडल मुख्यालय के पुरानी बाजार वार्ड संख्या तीन में रविवार शाम उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। महाराजगंज उत्पाद विभाग के प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नए साल के उपलक्ष्य में शराब तस्करों द्वारा शराब का भंडारण किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुरानी बाजार क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से 86.4 लीटर अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है। हालांकि, शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस मामले में पुरानी बाजार निवासी रमन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर