Explore

Search

March 4, 2026 9:08 am

गोरेयाकोठी : जज बनकर गांव पहुंचने पर अवनीश तिवारी का किया गया जोरदार स्वागत

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान): प्रखंड के करपलिया निवासी शिक्षक रवींद्रनाथ तिवारी के दूसरे पुत्र अवनीश कुमार तिवारी के जज बनने के बाद रविवार को पहली बार गांव पहुंचने पर शुभचिंतकों ने भाजपा के गोरेयाकोठी विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में जगदीशपुर मोड़ पर उनका स्वागत किया।

अवनीश तिवारी के पहुंचते ही लोग बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत करते हुए माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अवनीश तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और उन्होंने युवाओं को मेहनत से कभी भी हार न मानने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता, इसे केवल मेहनत और सही शिक्षा से हासिल किया जा सकता है। बसंतपुर प्रखंड के बसांव निवासी संजय पांडेय ने अवनीश तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जज के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है, उसे सही तरीके से निभाकर प्रखंड और जिले का मान बढ़ाना चाहिए।

अवनीश कुमार तिवारी पटना हाइकोर्ट की ज्यूडिशियरी के तहत आयोजित परीक्षा में जिला जज के पद के लिए उत्तीर्ण हुए थे, जिसका परिणाम 16 दिसंबर को घोषित हुआ था।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर