Explore

Search

August 5, 2026 6:57 am

बड़हरिया : बीपीएससी परीक्षा में धांधली पर जताया विरोध

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सिवान): बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में धांधली और कथित पेपर लीक मामले का विरोध जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष जुनैद रिजवी के नेतृत्व में मार्च निकालकर जताया गया।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता और आयोग के हिटलरशाही रवैये के कारण लाखों छात्रों का जीवन अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि हजारों छात्र इस भीषण ठंड में भी अपने हक और बेहतर भविष्य के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुनी कर छात्रों पर लाठियां बरसा रही है। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और गैर जिम्मेदाराना है।

जुनैद रिजवी ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार लोकतंत्र को लाठी तंत्र में तब्दील कर बेसहारा और मजबूर छात्रों का शोषण कर रही है, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस विरोध मार्च में प्रखंड उपाध्यक्ष गोविंदा सोनी, अमलेश कुमार राम, युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार, भागवत राम, बीडीएस सदस्य सह उपाध्यक्ष इजरायल हुसैन, जाहिद हुसैन, जन सुराज नेत्री अनीता आचार्य सहित कई लोग शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर