Explore

Search

July 26, 2026 1:38 pm

गोरेयाकोठी : शिविर लगाकर बना श्रम कार्ड, ग्रामीणों को लाभ से कराया गया अवगत

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान) : गोरेयाकोठी प्रखंड के 10 पंचायतों में श्रम संसाधन विभाग के सौजन्य से कामगारों का श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शनिवार को लिलाारु औरंगाबाद के पहलेजपुर स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में 105 लोगों का श्रम कार्ड बनाया गया, और उन्हें विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया।

इस मौके पर प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रघुवीर प्रसाद, मुखिया कुमारी पुष्पांजलि देवी, राजीव कुमार उर्फ राजू, रोजगार सेवक जयप्रकाश प्रसाद आदि उपस्थित रहे। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रघुवीर प्रसाद ने बताया कि बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंधित निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें भवन निर्माण, साइकिल व औजार खरीदारी, दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता, विवाह के लिए वित्तीय सहायता, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, और कई पेंशन योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के लोग मामूली शुल्क पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और उन्हें परिचय पत्र दिया जाएगा। इस सुविधा के तहत आनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था उपलब्ध है। शिविर में वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव साह, मुकेश कुमार साह, ओसिहर कुमार, दीपक कुमार, मनु सिंह, रंजीत कुमार आदि भी उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर