Explore

Search

July 3, 2026 11:48 pm

सिवान : अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार को जिला पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कई चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरुखी, और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित अन्य जगहों पर विशेष रूप से जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने दोपहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट और डिक्की की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

जांच के दौरान कई बाइक चालक पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर