Explore

Search

April 19, 2026 4:53 pm

तरवारा : 70 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : जीबी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गौर रौजा गांव में छापेमारी कर 70 लीटर देशी शराब बरामद की। मौके पर पुलिस ने गांव के ही निवासी अमित कुमार महतो को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1000 लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ शराब भी विनष्ट कर दिया।

पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर रोक लगाना है।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर