Explore

Search

April 11, 2026 3:10 am

सिवान : भूमि विवाद निपटारा शिविर में कई मामलों की हुई सुनवाई

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान जमीन संबंधी विवादों के समाधान के लिए अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की।

महाराजगंज थाना में आयोजित शिविर में सीओ जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने कई मामलों की सुनवाई की। सीओ ने बताया कि विभिन्न गांवों के जमीन संबंधी विवादों का निष्पादन किया गया।

आंदर थाना परिसर में सीओ नीलम कुमारी और थानाध्यक्ष पप्पन कुमार की देखरेख में भूमि विवाद से संबंधित तीन मामलों का निष्पादन हुआ, जबकि एक नया मामला दर्ज किया गया। इस दौरान राजस्व कर्मचारी प्रशांत पटेल, नागेंद्र कुमार और जान मोहम्मद अंसारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

असांव थाना परिसर में भी सीओ नीलम कुमारी और थानाध्यक्ष रवि कुमार की देखरेख में एक नया मामला दर्ज किया गया।

बड़हरिया थाना परिसर में अंचलाधिकारी सरफराज अहमद की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। इसमें सात नए मामले आए, जिनमें से चार का तत्काल समाधान कर दिया गया। पुराने आठ मामलों में से पांच पर सुनवाई की गई। बाकी मामलों की जांच के बाद अगली शनिवार को सुनवाई होगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

भूमि विवाद निपटारा शिविर का उद्देश्य जमीन संबंधी मामलों का त्वरित समाधान करना है, जिससे जनता को राहत मिले और विवादों का निपटारा जल्द हो सके।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर