✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन। सिसवन प्रखंड के नयागांव में 15वीं वित्त योजना के तहत निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर जिप सदस्य ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्षों से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, अब उनकी यह मांग पूरी हुई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के पक्कीकरण सहित जिला परिषद के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने बुके देकर जिप सदस्य का स्वागत किया। इस अवसर पर विजय यादव, जलाल साह, अशोक सिंह, बाबू नंद यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 6

