Explore

Search

July 4, 2026 1:17 am

सिवान : चंद्रिका टावर से निकले धुंए से मची हलचल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। महादेवा थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित चंद्रिका टावर में गुरुवार शाम अचानक धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, टावर के स्टाफ ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए धुंए पर काबू पा लिया, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रिका टावर के मालिक ने आग लगने की बात को खारिज किया। उन्होंने बताया कि टावर में निर्माण कार्य चल रहा है, और जो धुंआ देखा गया, वह उसी का था।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी ली है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर