Explore

Search

July 26, 2026 1:40 pm

गोरेयाकोठी : मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद शिवराजपुर में 25 दिसंबर की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से विधा भूषण सिंह का पुत्र विवेक कुमार सिंह घायल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर गोरेयाकोठी कांड संख्या 327/24 और 328/24 दर्ज किए गए हैं। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि यह घटना भूमि विवाद से संबंधित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों कांड अनुसंधान प्रक्रिया में हैं।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर