✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मैरवा। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में 28 से 29 दिसंबर 2024 तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की प्रशिक्षु खिलाड़ी सिमरन परवीन का चयन बिहार राज्य स्कूली अंडर-17 रग्बी फुटबॉल टीम में किया गया है।
रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक और सिमरन के प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि सिमरन का चयन 15 से 26 दिसंबर 2024 तक पटना में आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। बिहार की 12 सदस्यीय टीम में सिमरन का चयन होने से अकादमी सहित जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सिमरन, राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की बारहवीं की छात्रा हैं। पिछले वर्ष भी सिमरन का चयन बिहार राज्य स्कूली रग्बी फुटबॉल टीम में हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया था। इस वर्ष भी सिमरन से पदक की उम्मीद है।
सिमरन के चयन पर सिवान जिला रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव संतोष कुमार सिंह, राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक परवेज अहमद, और आईएमए सिवान के सचिव डॉ. शरद चौधरी सहित डॉ. शशी भूषण सिंहा, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. आरती रानी पांडेय, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रिता सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. आर.एन. ओझा, आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, और प्राचार्य विकास दीक्षित ने बधाई दी और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।