Explore

Search

July 4, 2026 1:16 am

सिवान : चाकू-पिस्टल से हमला कर व्यवसायी से 1.35 लाख की लूट

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव बाजार के पास बुधवार की शाम बदमाशों ने एक दुकानदार से हथियार के बल पर 1.35 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को चाकू और पिस्टल से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़ित की पहचान सराय थाना क्षेत्र के नवादा निवासी श्रीराम यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट का परिणाम है, लूट का मामला नहीं है।

पीड़ित के पिता रामकुंवर यादव ने बताया कि उनके बेटे ने यह रकम कमा कर उनके खाते में भेजी थी। श्रीराम इसे किसी व्यक्ति को देने के लिए शहर जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू व पिस्टल दिखाकर पैसे छीन लिए। उन्होंने चाकू से कई बार वार भी किया, जिससे श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर