सिवान: ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना इमरान आलम ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद दी और उन्हें खिराजे अक़ीदत अर्पित किया।
मौलाना इमरान आलम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता किसी पार्टी तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व पूरे समाज को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने गल्फ देशों में रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे आज लाखों लोग इन देशों में बेहतर जिंदगी के लिए काम कर रहे हैं।
मौलाना इमरान आलम ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक सच्चे देशभक्त नेता थे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वाजपेयी जी के कैबिनेट में काम करने का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार वाजपेयी जी के रत्नों में से एक थे।
वहीं, मौलाना इमरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वाजपेयी जी के जन्मदिन पर एक संदेश में लिखा, “आज के दौर में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं की सख्त जरूरत है, जो राज धर्म निभाने में सक्षम हो।” उन्होंने वाजपेयी जी की ओजस्वी वाणी और देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का भी जिक्र किया।

