Explore

Search

July 5, 2026 4:48 am

सिवान : जंक्शन से तीन अवैध वेंडर गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: आरपीएफ की टीम ने जंक्शन से तीन अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल सिंह यादव और कांस्टेबल आबिद अली द्वारा अवैध वेंडरिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्लेटफार्म संख्या एक के ओवर ब्रिज के पास तीन व्यक्ति पानी और चाय बेचते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार किए गए वेंडरों की पहचान छपरा जिला के कोपा थाना क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार, सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय पोखरा निवासी मोहम्मद जाहिद और छपरा के पंकज कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वेंडरों से पानी और चाय की थरमस भी जब्त की गई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर