Explore

Search

April 19, 2026 7:12 pm

आसांव: बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली, घायल रेफर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आसांव थाना क्षेत्र के तियर मोड़ के समीप बुधवार की सुबह बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पिहुली निवासी भूलन सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को पहले दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि यह हमला चुनावी रंजिश का नतीजा हो सकता है।

घटना के दौरान भूलन सिंह तियर मोड़ पर एक सैलून से निकलकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाएं जांघ में लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को इलाज के लिए दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर