✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : शहर के गांधी मैदान स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल सह कोचिंग सेंटर में मंगलवार को धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आपस में केक खाकर क्रिसमस की खुशियां साझा की। बच्चों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाए गए क्रिसमस ट्री ने कार्यक्रम को और भी खूबसूरत बना दिया। इसके बाद, विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा निशी सिंह को प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह एवं शिक्षिका पार्वती देवी द्वारा शाल और डायरी देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि निशी सिंह का चयन टीआई 3.0 के माध्यम से माध्यमिक विद्यालय में हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रामानुज मिश्रा, उदय पांडेय, अनिल प्रसाद, रिया श्रीवास्तव, रश्मि वर्मा, कोमल कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

