Explore

Search

April 11, 2026 7:59 am

सिवान: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मंगलवार को सिवान के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग भवन में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आयोग के सदस्य मनमोहन कुमार, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजीव रंजन राजू, चंद्रशेखर सिंह, विकास कुमार, समाजसेवी प्रो. पारस नाथ सिंह, डॉ. मधुसूदन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन राजू ने किया। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। चंद्रशेखर सिंह ने भ्रामक विज्ञापनों से बचने की अपील की। डॉ. अली असगर ने आर्थिक साइबर अपराधों और ऑनलाइन खरीदारी में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताई और सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के अंत में सभा के अध्यक्ष और आयोग के सदस्य मनमोहन कुमार ने उपस्थित लोगों को उपभोक्ता अधिकारों और आयोग में वाद दायर करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग में वाद दायर करने के लिए वकील की आवश्यकता नहीं है और प्रक्रिया सरल है।

सभा को युवा अधिवक्ताओं मनोज कुमार सिंह, कुमारी निधि, कुमारी आकृति, और आलोक कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आयोगकर्मी अर्जुन मिश्रा, मो. यूसुफ, राजीव गौतम, मिथिलेश कुमार, कुणाल कुमार, अजय यादव, मो. इरफान, आशा देवी, शुभावती देवी, ललिता कुमारी, और अधिवक्ता अजय कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर