✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान शहर के ललन कंप्लेक्स में मंगलवार को सिवान दवा विक्रेता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार गुप्ता ने की। बैठक में ऑनलाइन प्लेटफार्म से दवाओं की अवैध बिक्री को बंद करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई और दवा विक्रेताओं ने अपनी एकजुटता दिखाई।
इस अवसर पर एआइओसीडी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के दौरान जारी अधिसूचना जीएसआर 200 (ई) 26 मार्च 2020 को रद्द करने की मांग की। इस अधिसूचना का उद्देश्य केवल आपातकालीन परिस्थितियों में स्थानीय दवा विक्रेताओं के माध्यम से दवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करना था। लेकिन वर्तमान में अन्य डिजिटल प्लेटफार्म सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना घर-घर दवा पहुंचा रहे हैं, जिससे दवा वितरण प्रणाली पर खतरा मंडरा रहा है।
बैठक में संघ के सचिव राजीव कुमार चौबे, कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, और सदस्य अरविंद कुमार चौधरी, नीलेश वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

