✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शहर के पकड़ी मोड़ स्थित राजेंद्र स्मृति सेवा सदन में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिला देवी ने की और उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने किया।
इस अवसर पर पुष्पा पांडेय ने कहा कि हम बिहार में ग्रेच्युटी की लड़ाई कोर्ट से जीत चुके हैं, अब सरकारीकरण की बारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आइएनटीयूसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बिहार की सेविकाओं को सरकारी दर्जा दिलाना है, इसके लिए हमारी तैयारी जारी है। ग्लोबल यूनियन की प्रतिनिधि नजम ने कहा कि हम सेविका-सहायिका की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।
आइएनटीयूसी प्रदेश महासचिव अखिलेश पांडेय ने कहा कि बिहार की सेविका-सहायिका का स्थायीकरण के लिए हम आंदोलन से अदालत तक जाएंगे। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विदुशेखर पांडेय और मेराज अली ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंदु देवी, उमरावती देवी, अमिता शर्मा, नसीमा खातून, रीना देवी, निभा सिंह, रिंकू मिश्रा, रीता देवी, गायत्री देवी, सरस्वती देवी, मानती देवी, शाहिदा, फुल कुमारी, रेणु यादव, मिंकी कुमारी आदि उपस्थित थे।

