✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शहर के हरदिया मोड़ स्थित इम्मानुएल नगर में इम्मानुएल मिशन हाईस्कूल परिसर में सोमवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने क्रिसमस को आनंद, शांति और प्रेम के प्रतीक त्योहार के रूप में प्रस्तुत किया। इम्मानुएल प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी के छात्रों ने नृत्य, संगीत और कला के माध्यम से उपस्थित अभिभावक और दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आपसी प्रेम, भाईचारा और समाज में एकता बनाए रखने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
विद्यालय के निदेशक बिशप डा. ई.ए. अब्राहम ने कहा कि ईशु ने संपूर्ण मानवता और प्राणियों के बीच प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया। उनके जन्मदिन की खुशी में हम सभी यह त्योहार मनाते हैं। कार्यक्रम में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेटर प्रिंस सैम अब्राहम, प्राचार्या मिनी प्रसाद और पीआरओ बीएन पाठक ने भी क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

