✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज (सीवान): बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री और भाजपा के जिला प्रभारी कृष्णानंद पासवान ने सोमवार को महाराजगंज नगर भाजपा अध्यक्ष पद पर जगदीशपुर निवासी अमरजीत सिंह, महाराजगंज पूर्वी क्षेत्र के सुरवीर निवासी शेषनाथ सिंह और महाराजगंज पश्चिमी क्षेत्र से चंदन कुमार राम को नियुक्त किया। इन नियुक्तियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए वे विधानसभा के प्रत्येक गांव का दौरा करेंगे और एक-एक घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे, साथ ही प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। अमरजीत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगा।

