✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने मारपीट कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। घायलों में दो पुत्रियों सहित कुल तीन महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायल महिलाएं स्वामिनाथ साह की पत्नी कुंतीदेवी, उनकी पुत्रियां पुष्पा कुमारी और निभा कुमारी हैं।
घायलों ने बताया कि उनकी भूमि पर कुछ स्थानीय लोग घर बना रहे थे, जिसे उन्होंने विरोध किया था। इस पर, जब वे शाम को दवा लेने बाजार जा रहे थे, तभी उन लोगों ने हमला करके तीनों महिलाओं को घायल कर दिया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 4

