Explore

Search

March 5, 2026 5:49 pm

दरौंदा : संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, जांच जारी

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा: थाना क्षेत्र के दारौंदा पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप महाराजगंज-दारौंदा मुख्य पथ पर रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान पिपरा निवासी और सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र राजकुमार ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार ठाकुर रविवार देर रात एक मुस्लिम परिवार की शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में महाराजगंज-दारौंदा मुख्य पथ पर रेलवे फाटक के समीप उनकी कार सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई।

घटना के बाद किसी तरह वे घर पहुंचे, लेकिन छाती में दर्द की शिकायत के चलते स्वजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार पलटने के बावजूद उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, जिससे घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं।

इस मामले में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि जांच जारी है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

राजकुमार ठाकुर किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े थे। उनके निधन की खबर मिलते ही विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, राजद नेता मुन्ना शाही, जिला पार्षद धर्मेंद्र यादव, पूर्व जिला पार्षद हितेश कुमार, भाजपा नेता बृजनंदन सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

बताया जाता है कि राजकुमार ठाकुर पांच भाइयों में चौथे स्थान पर थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर