✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने चार लोगों पर जबरन मछली मारने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वे अपनी निजी जमीन पर गड्ढा खोदकर मछली पालन कर रहे हैं। 13 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि कुछ शरारती तत्व हथियार के बल पर उनकी मछलियां पकड़ रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राहुल यादव, उपेंद्र यादव, प्रदीप यादव और सुनील यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्टल की बट से हमला कर दिया।
आरोपियों ने त्रिलोकीनाथ पांडेय के जेब से आठ हजार रुपये छीन लिए और तालाब पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। त्रिलोकीनाथ किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

