Explore

Search

August 5, 2026 3:29 pm

गुठनी : गंडक नदी में उपलाता हुआ वृद्ध का शव बरामद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी: थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट के समीप गंडक नदी में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव उपलाता हुआ पाया गया। मछुआरों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण श्रीकलपुर चेकपोस्ट के समीप टहल रहे थे, तभी उन्होंने गंडक नदी में एक वृद्ध का शव देखा। मछुआरों ने शव को खींचकर नदी से बाहर निकाला। प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश चौहान ने बताया कि शव की पहचान के लिए लार और मेहरौना थाना की पुलिस को सूचना दी गई है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त में सहयोग की अपील की है। इस दौरान मौके पर एसआई शशिभूषण सिंह, एएसआई पंकज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर