✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सभी प्रकार की बीमारियों का परीक्षण किया जा रहा है, साथ ही टीबी मरीजों के परिवार के सदस्यों का स्क्रीनिंग, जांच और एक्स-रे कर रिपोर्ट तत्काल प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में टीबी का उपचार करा चुके रोगियों, एचआईवी संक्रमित मरीजों और मधुमेह रोगियों की भी जांच की जा रही है।
इसी क्रम में, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रवि रंजन के नेतृत्व में बसंतपुर के समरदह गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। प्रभारी बीएचएम सरफराज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ. नेसार अहमद और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी टीपू सुल्तान ने ग्रामीणों का उपचार किया।
यक्ष्मा विभाग को सहयोग प्रदान करने वाली संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के सी-19 परियोजना के तहत एक्स-रे तकनीशियन प्रतुल कुमार और सामुदायिक कार्यकर्ता सुनील कुमार ने यक्ष्मा की पहचान के लिए जांच की। लैब तकनीशियन ललन यादव और दीपक कुमार ने सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इसके साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के तहत डाटा ऑपरेटर चंदन कुमार ने आयुष्मान कार्ड बनाए। इस आयोजन में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सिफार) के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, एएनएम पुष्पा कुमारी, सीमा कुमारी और वीणा कुमारी के साथ आशा कार्यकर्ताओं सुमिता देवी, सरोज देवी, सरिता देवी, मालती देवी और मीरा देवी भी उपस्थित रहीं।

