Explore

Search

April 11, 2026 11:28 am

सिवान : दो अवैध वेंडर गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: आरपीएफ ने ट्रेन से दो अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया। इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी और स्टाफ कांस्टेबल राम कुमार यादव ने अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर, गाड़ी संख्या 15048 के डी टू कोच से दो व्यक्तियों को अवैध रूप से खाद्य और पेय पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में हकीम मोहम्मद और आनंद कुमार शामिल हैं।

इन दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर