✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: रविवार को शहर के एक होटल में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी आदित्य पांडेय ने प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में महत्वपूर्ण बयान दिए।
आदित्य पांडेय ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युवा हमारी पार्टी से सबसे ज्यादा जुड़े रहे हैं और पार्टी में उनकी अहम भूमिका है।
आदित्य पांडेय ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते हुए कहा कि एनडीए सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष स्थान है।
आदित्य पांडेय ने अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया और संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

