Explore

Search

August 5, 2026 8:01 pm

भगवानपुर हाट : भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने कार्यकर्ताओं में खुशी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा नए मंडल अध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया के बाद जिला संगठन चुनाव प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान के अनुमोदन पर महराजगंज विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर एवं महराजगंज प्रखंड के तीन-तीन मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

भगवानपुर हाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गिरीश देव सिंह, मध्य मंडल अध्यक्ष दिवाकर दुबे तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महराजगंज प्रखंड के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष चंदन राम, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह और नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह जानकारी जिला भाजपा मंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्षों से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत में इनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

सभी नए मंडल अध्यक्षों को बधाई देने वालों में आलोक राज पांडेय, सुजीत कुमार पांडेय, सोनू कुमार, विनय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर