Explore

Search

April 11, 2026 11:27 am

सिवान: बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में 52 हजार छात्रों की मानव शृंखला

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

विद्या भारती उत्तर बिहार प्रांत इकाई लोक शिक्षा समिति बिहार के आह्वान पर शनिवार को उत्तर बिहार प्रांत के 177 स्थानों पर सैकड़ों विद्यालयों के 52,335 छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों और समिति सदस्यों ने विशाल मानव शृंखला बनाकर बांग्लादेश के हिंदुओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति विरोध दर्ज कराना और उनके समर्थन में एकजुटता प्रकट करना था। उन्होंने कहा कि इन 177 स्थानों पर आयोजित मानव शृंखलाओं ने समाज को एक मजबूत संदेश दिया है।

सिवान विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार रंजन ने बताया कि सिवान क्षेत्र के 19 स्थानों पर 3,820 छात्र, 1,850 छात्राएं, 278 आचार्य बंधु, 82 आचार्य भगिनी, 142 समिति सदस्य, 756 अभिभावक और 482 पूर्व छात्रों सहित कुल 7,410 लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान सभी प्रतिभागियों ने बांग्लादेश के हिंदू भाइयों और बहनों के अधिकारों और सुरक्षा के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मानव शृंखला के माध्यम से न केवल समर्थन बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर