Explore

Search

July 4, 2026 8:48 am

सिवान: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर बाजार के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान गुठनी बाजार निवासी डॉ. अनिल कुमार, राहुल कुमार और मदन साह के रूप में हुई है। घायल राहुल कुमार ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। मदन साह को अस्पताल में भर्ती कराना था। इसी दौरान श्यामपुर बाजार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

इस हादसे में डॉ. अनिल कुमार को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर